Author Detail

Perfect Writer

Manjeet Patel

About The Author



मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के एक छोटे से गांव में जन्मे मंजीत पटेल बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी हैं। आप एक किसान पुत्र हैं। प्रारंभ से ही मेधावी श्री पटेल ने समाजशास्त्र से बी. ए. करने के बाद एम. ए.(अंग्रेजी) एम.बी. ए.डी.सी.ए.की उपाधियां अर्जित की। सच में आपका जीवन संघर्षों से पूर्ण है। आपकी सबसे बड़ी खूबी हार को जीत में बदलना है।श्री पटेल की बचपन से ही सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों रुचि रही है।आप बहुत ही मेहनती, लगन के पक्के एवं दृढ़ व्यक्तित्व के स्वामी हैं। उनका मानना है कि जीवन में किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए न केवल आत्मविश्वास एवं दृढ़ निश्चय की आवश्यकता है,बल्कि परिवार ओर समाज का होना, सकारात्मक सोच, स्वयं की क्षमता एवं योग्यता का ईमानदारी से आंकलन कर, तय लक्ष्य की दिशा में अपनी संपूर्ण ताकत को झोंकने की आवश्यकता है। ईश्वर पर विश्वास कर, सकारात्मक सोच के साथ दृढ़ता से कदम रखने वाले व्यक्ति को सफलता मिलती ही है।


Published Books

Risto-Ka-Ahsas

2026 All Rights Reserved By © Perfect Writer Publishing